फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A five-year-old girl was harassed by a minor.

Auraiya News: पांच साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Mon, 27 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A five-year-old girl was harassed by a minor.
बिधूना। अछल्दा स्थित एक गांव में सोमवार दोपहर 16 साल के नाबालिग ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने अपने घर की छत पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होते ही देर शाम परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। करीब एक घंटे तक बच्ची और उसके परिजनों से सीओ पी. पुतीन मिश्रा व थानेदार ने पूछताछ की। इसके बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फिलहाल आरोपी घर से नदारद है। उसके घरवालों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

दोपहर लगभग तीन बजे बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी नाबालिग आया और किसी बहाने से उसे अपनी छत पर ले गया। कुछ देर बाद जब बालिका रोती हुई नीचे उतरी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची ने रो-रोकर अपनी दादी को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार में खलबली मच गई। देर शाम दादी ही गांव के कुछ लोगों को लेकर अछल्दा थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि बच्ची की मां अपने मायके गई हुई है। दादी के मुताबिक बहू और बेटे में विवाद भी चल रहा है। बेटा प्राइवेट काम करता है और वह भी सोमवार को किसी काम से मैनपुरी गया हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस ने गांव के कई लोगों से भी पूछताछ की और घटनास्थल भी देखा। सीओ का कहना है कि दादी के आरोप की जांच की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास भी जारी है। बच्ची और आरोपी दोनों एक ही समुदाय से हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed