फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A farmer died after being hit by a goods train

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आए किसान ने तोड़ा दम

Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after being hit by a goods train
दिबियापुर। गांव कैजरी के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए किसान की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कानपुर से शव घर लाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सहायल के गांव बादशाहपुर छौंक निवासी महेंद्र स्वरूप (50) किसान थे। शुक्रवार को उनका घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश की मगर उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पाता और कैंजरी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर महेंद्र घायल हालत में पड़े मिले थे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कर्मी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी उनके पुत्र अजय तिवारी ने दी है। बताया कि वह तीन भाई हैं। मां कृष्णा देवी हैं और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed