फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A consignment of 540 metric tons of DAP is being sent to 72 cooperative societies

Auraiya News: 72 सहकारी समितियों को 540 मीट्रिक टन डीएपी भिजवाई जा रही खेप

Sun, 28 Jul 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
A consignment of 540 metric tons of DAP is being sent to 72 cooperative societies
औरैया। धान की रोपाई के साथ डीएपी की जरूरत को पूरा करने के लिए कृषि विभाग ने प्रति सहकारी समिति के मुकाबले डीएपी को भिजवाना शुरू कर दिया है। जिले की 72 सहकारी समितियों के लिए 540 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है। शनिवार को पीसीएफ से इसका उठान शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से एनपीके खाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं जिलेभर में किसानों की ओर से लगातार की जा रही डीएपी खाद की डिमांड को देखते हुए कृषि विभाग ने डीएपी की खेप भी मंगवा ली है। वहीं सहकारी समितियों के लिए डीएपी खाद का आवंटन सुनिश्चित करते हुए खाद पहुंचाने का सिलसिला शनिवार को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 72 सहकारी समितियों को 540 मीटि्रक टन डीएपी भेजी जा रही है। प्रति सहकारी समिति 7.5 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया जा रहा है। सभी समितियों पर एनपीके खाद पहले से ही मौजूद है। प्राइवेट में भी उपलब्ध है। किसान एनपीके खाद का भी प्रयोग करें। नैनो यूरिया व डीएपी को भी प्रयोग में लाएं। महज दानेदार डीएपी पर ही आश्रित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed