फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A coalition government will be formed in Bihar, we will fight the elections together: Shivpal

बिहार में गठबंधन सरकार बनेगी, मिलकर लड़ेंगे चुनाव : शिवपाल

Sun, 22 Jun 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A coalition government will be formed in Bihar, we will fight the elections together: Shivpal
कार्यक्रम में मौजूद सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव व बदायूं सांसद आदित्य यादव व अन्य। - फोटो : कार्यक्रम में मौजूद सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव व बदायूं सांसद आदित्य यादव व अन्य।
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अगली सरकार गठबंधन की होगी।
विज्ञापन

नीतीश व भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
वह शनिवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने औरैया पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार और यूपी में कानून व्यवस्था चौपट है। तबादलों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के नेता ही आपस में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भिड़े हुए हैं।
कहा कि विकास का दावा करने वाली भाजपा सिर्फ हवा में बातें कर रही है। इटावा व औरैया में जितना विकास सपा ने किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार कभी नहीं कर सकती। बोले कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सपा सरकार की वापसी होगी। प्रदेश की जनता इस सरकार की जुमलेबाजी से ऊब गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर बदायूं सांसद आदित्य यादव, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, विश्वनाथ सिंह सेंगर, अशोक चौबे, सुधाकर त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, सुदीप चतुर्वेदी, ओमप्रकाश ओझा, राजनारायण वर्मा, मोहित गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले शिवपाल, अटकलें गर्म

औरैया। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे दीपू सिंह से पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भेंट की। उनकी इस मुलाकात से जिले की राजनीति में अटकलें तेज हो गईं। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष ने इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया।
शनिवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने औरैया आए थे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा जा रहे थे। रास्ते में उनका काफिला अचानक दीपू सिंह के आवास पर रुक गया। सपा नेता गाड़ी से उतरे और अपने साथियों के साथ अंदर दाखिल हुए। जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुछ देर सपा नेता और दीपू सिंह में बातचीत हुई और फिर काफिला रवाना हो गया। इस मुलाकात से अटकलें लगाईं जा रही हैं कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने इससे इन्कार किया और कहा कि नेता जी से वह पूर्व परिचित हैं।
औरैया आए तो शिष्टाचार भेंट हो गई। इसके बाद सपा नेता ककोर मुख्यालय स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सपाइयों का काफिला निकला तो लग गया जाम

औरैया। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का काफिला निकलने के दौरान इटावा रोड पर जाम लग गया। इससे जिला अस्पताल से संजय गेट तक दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। तेज धूप के कारण राहगीर परेशान हो गए।
सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख के जिला अस्पताल के पीछे स्थित आवास पर संवेदना व्यक्त करने आए थे। उनकी गाड़ी के अलावा अन्य सपाइयों व सुरक्षा कर्मियों की गाड़ियां अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। सपा नेता संवेदना व्यक्त कर जब जिला कार्यालय के लिए रवाना हुए तो उनके काफिले में शामिल गाड़ियां भी एक साथ चल दीं।

इससे अस्पताल से लेकर संजय गेट तक जाम लग गया। तेज धूप के कारण बाइकों व ई-रिक्शा सवार लोग खासे परेशान रहे। करीब 10 मिनट के जाम के दौरान कोई ट्रैफिक सिपाही भी नजर नहीं आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed