{"_id":"69e3d2e055fcb88b130b5854","slug":"a-car-collided-with-a-mini-truck-and-fell-into-a-ditch-injuring-a-mother-daughter-and-driver-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143290-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिनी ट्रक की टक्कर से खड्ड में गिरी कार, मां-बेटी व चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिनी ट्रक की टक्कर से खड्ड में गिरी कार, मां-बेटी व चालक घायल
Sun, 19 Apr 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33- सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़ा मिनी ट्रक। संवाद
बिधूना। कस्बा के एरवाकटरा मार्ग पर शुक्रवार रात मिनी ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में महिला और उसकी 13 वर्षीय बेटी और कार चालक घायल हो गया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
कस्बे के दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाली प्रियंका पत्नी हरिओम, अपनी 13 वर्षीय बेटी खुशी और गांव चंदैया निवासी चालक कमलेश कुमार के साथ मैनपुरी के किशनी में एक रिश्तेदारी से लौट रही थीं। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी कार नकड़ी पुलिया के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। वहां मौजूद सुमित कुमार की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से फंसे कार चालक व मां-बेटी को मशक्कत के बाद बाहर निकालकर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।