Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A blackout and a mock drill will take place in the district on November 22.

Auraiya News: जिले में 22 नवंबर को होगा ब्लैक आउट और मॉकड्रिल

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A blackout and a mock drill will take place in the district on November 22.
-एडीएम ने जारी किए निर्देश, आपात स्थिति से निपटने में दक्ष बनेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जनपद में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को ब्लैक आउट व मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभ्यास की तैयारियों को लेकर एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभ्यास 22 नवंबर को शाम छह बजे शुरू होगा। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट के दौरान ठीक शाम छह बजे चेतावनी का सायरन बजाया जाएगा। इसके साथ ही मॉकड्रिल की कार्रवाई शुरू होगी। निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण ब्लैक आउट लागू रहेगा। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों की रोडलाइटें बंद रखी जाएंगी। जबकि आसपास के घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति 15 से 20 मिनट के लिए बाधित रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को हवाई हमले या किसी भी अन्य आपात स्थिति में स्वयं के बचाव के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना है। अभ्यास के दौरान घायलों को नागरिक सुरक्षा सहायता प्रदान करने, प्राथमिक चिकित्सा उपचार देने, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुशर के सही उपयोग तथा बड़ी आग की स्थिति में फायर सर्विस के टेंडर व्हीकल के संचालन का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एएसपी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां व संसाधन समय से पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed