{"_id":"68d824543f97a233b2031cd9","slug":"a-50-feet-tall-effigy-of-ravana-will-be-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132183-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
Sun, 28 Sep 2025 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी 16- रावण के पुतले को तैयार करते कारीगर मेहताब। संवाद
औरैया। शहर के नुमाइश मैदान में इन दिनों रामलीला का आयोजन चल रहा है। दशहरा पर रावण के पुतला दहन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। जालौन निवासी कारीगरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार रावण का पुतला 50 फीट ऊंचा रहेगा। पुतला दहन पर करीब पांच मिनट तक लगातार आतिशबाजी इस बार दशहरा पर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।
नवरात्र पर हर साल शहर के नुमाइश मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से भव्य आयोजन किया जाता है। रोजाना रामलीला का मंचन होता है। वहीं, दशहरा पर रावण के पुतला दहन के बाद इन कार्यक्रमों का समापन होता है। नुमाइश मैदान में रावण के पुतले को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। रामलीला कमेटी की ओर से पुतला दहन को लेकर जालौन निवासी ठेकेदार मोहम्मद छोटे को 55 हजार का ठेका दिया है। इस पुतले को मोहम्मद छोटे व मेहताब तैयार कर रहे हैं।
कारीगर मेहताब ने बताया कि 55 हजार का ठेका मिला है। इस बार पुतले की ऊंचाई 50 फिट होगी। पुतला दहन पर पांच मिनट तक आतिशबाजी चलेगी। इसके लिए पटाखों को फिट किया जा रहा है। पुतले का बेस लगभग तैयार हो गया है। वहीं रामलीला कमेटी अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर जरूरी सावधानी रखी जाएगी।