{"_id":"6a2319efb9ff97121a046934","slug":"a-3-year-old-girl-who-had-come-to-her-maternal-grandparents-house-got-a-gram-seed-stuck-in-her-nose-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146084-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ननिहाल आई तीन साल की मासूम की नाक में फंसा चने का दाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ननिहाल आई तीन साल की मासूम की नाक में फंसा चने का दाना
Sat, 06 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 07-अस्पताल में बैठी मासूम। संवाद
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव रजुआमऊ में शुक्रवार सुबह ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम बच्ची ने खेलते-खेलते चने का दाना अपनी नाक में डाल लिया।
परिजन मासूम को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दाना बाहर नहीं निकाला जा सका। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
वैष्णवी (3) पुत्री अवनीश, अपनी मां नेहा के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अछल्दा क्षेत्र के गांव रजुआमऊ स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। शुक्रवार सुबह वह घर के आंगन में खेल रही थी तभी उसने खेल-खेल में चने का एक दाना अपनी नाक में डाल लिया। दाना नाक के काफी अंदर जाकर फंस गया।
कुछ ही देर बाद में बच्ची को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। घबराहट और बेचैनी के कारण मासूम तड़पने लगी। यह देख परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चने का दाना निकलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां बच्ची का इलाज चल रहा है।