{"_id":"76656","slug":"Auraiya-76656-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे अधिकारी
Auraiya
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। ग्राम जमुहां से सटी इंदिरानगर नई बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने के लिए शनिवार को राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गांव पहुंचे। यहां पर जमुहां नई बस्ती के तीन अग्निपीड़ितों के साथ ग्राम चमरौआ के एक अग्निपीड़ित को भी शासन से चेक दी गई।
राजस्व विभाग के कर्मियों के अनुसार गत 8 अप्रैल को ग्राम जमुहां से सटी इंदिरानगर नई बस्ती में भीषण आग लग गई थी। इसमें जानवर समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी। इसी के तहत आज इंदिरानगर निवासी राकेश कुमार पुत्र मंगलसिंह, राकेश कुमार पुत्र इतवारीलाल, शिवकुमार पुत्र नत्थू को 17700-17700 रुपए की चेक दीं गईं। इसके साथ ही ग्राम चमरौआ में भी एक सप्ताह पहले आग में गृहस्थी खाक हो गई थी। इसके पीड़ित मुन्नू पुत्र नाथूराम को 1900 रुपए की चेक प्रदान की गई। नायब तहसीलदार शमशेर सिंह के अनुसार शासन से मिलने वाली मदद से अग्निपीड़ितों को राहत मिलेगी।
राजस्व निरीक्षक अवनींद्र कुमार, लेखपाल शिवसिंह, लेखपाल लाखन सिंह उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधि के तौर पर ग्राम जमुहां के प्रधानपति रामसुंदर कश्यप, ग्राम लखनापुर के प्रधान अनूप कुमार राजपूत मौजूद रहे।