{"_id":"76201","slug":"Auraiya-76201-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से व्यापारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से व्यापारी नाराज
Auraiya
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर में बिजली कटौती से आजिज व्यापारियों ने बुधवार को बैठक कर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
युवा उद्योग व्यापार मंडल ने जिला कार्यालय पर बुधवार को बैठक कर बिजली समस्या पर आक्रोश जताया। मंडल के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने व्यापारियों के हितों में सदैव काम किया है। व्यापारियों की समस्याओं के लिए बड़े से बडे़ आंदोलन किए गए हैं। बिजली न मिलने से कारोबार पर असर पड़ने लगा है। यही स्थिति रही तो कारोबार चौपट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। औरैया विधानसभा क्षेत्र में बिजली की हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि शहर को 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज की भी समस्या है। क्षेत्रीय विधायक मदन गौतम व जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार को भी समस्याएं बताई जाएंगी। युवा जिला महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बिजली न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आनंद नाथ गुप्ता, रियाज सिद्दीकी, विनय पुरवार, नीरज पोरवाल, अमरपाल धनगर, अमर गर्ग, सत्यजीत कटियार, अनुपम गुप्ता, राजेंद्र गहोई, पंकज गुप्ता, अरविंद यादव के अलावा बाबरपुर से विक्रांत गुप्ता, दिबियापुर से पंकज गुप्ता, भीखेपुर से विवेक पोरवाल, फफूंद से अलोक निगम, ककोर से संतोष प्रजापति, कंचौसी से मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।