{"_id":"75865","slug":"Auraiya-75865-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में आग लगी
Auraiya
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। रविवार की रात सब्जी मंडी गली में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग से हजारों रुपए के उपकरण एवं मोबाइल आदि राख हो गए।
ककराही बाजार स्थित सब्जी मंडी गली में सुनील कुमार निवासी इंदिरानगर भट्ठा बस्ती दिबियापुर ओम मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान किए है। सुनील कुमार के अनुसार रविवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करके चला गया था। रात लगभग 12 बजे मोहल्ले ने आग लगने की सूचना दी। उसी समय वहां से गुजर रहे निजी सिक्योरिटी कंपनी के इंचार्ज ओके चौधरी ने असेनी पावर हाउस फोन कर ककराही बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुनील कुमार का कहना है कि आग से उसकी दुकान में ठीक होने के लिए आए मोबाइल, मोबाइल ठीक करने के उपकरण, कंप्यूटर आदि जल गए हैं।