{"_id":"75386","slug":"Auraiya-75386-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद आठ अफसरों का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद आठ अफसरों का वेतन काटने के निर्देश
Auraiya
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय के सभागार में विकास कार्यक्रम, बीस सूत्री कार्यक्रम, जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नदारद मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत आठ अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने गैरहाजिर रहे सीएमओ डा. करन सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आरपी वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह समेत आठ अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन