फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डग्गामार वाहन लगा रहे रोडवेज को चूना

डग्गामार वाहन लगा रहे रोडवेज को चूना

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो तक डग्गामार वाहनों की पहुंच हो गई है। डिपो के अंदर से डग्गामार वाहन सवारियां भर लेती हैं। इससे रोडवेज को रोज दस लाख का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी अधिकारी डग्गामार वाहनों की दबंगई के आगे बेबस हैं। डग्गामार वाहनों के चालक और परिचालक सवारियों से भी बेजा हरकत करते हैं। एक महिला को खींचकर वाहन में बैठाने पर वह भड़क गई।
विज्ञापन

शहर से कानपुर और इटावा की सवारियां ज्यादा निकलती हैं। इन्हीं रूटों पर प्राइवेट बस और अन्य वाहन चलते हैं। सवारियां आते ही उनके चालक और परिचालक अपनी तरफ खींचने लगते हैं। एक बार का तो रोडवेज से अनुबंध खत्म हो गया है। इसके बाद भी चल रही है। इसी तरह महिला को खींचकर अपने वाहन में बैठाने पर वह भड़क गई। उसने प्राइवेट वाहन के परिचालक का कालर तक पकड़ लिया। हालांकि बाद में लोगों ने समझाकर मामला रफादफा कर दिया। उधर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार कहते हैं कि इस बाबत डिपो की ओर से मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी औरैया को अवगत कराया जा चुका है। एआरएम का कहना था कि जल्द ही एआरटीओ व निगम की ओर से डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एआरएम ने बताया कि मौजूदा समय में डिपो के पास 53 निगम की तथा 11 बसें अनुबंधन पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed