{"_id":"74708","slug":"Auraiya-74708-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपए मांगने पर जमकर पीटा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के रुपए मांगने पर जमकर पीटा, भर्ती
Auraiya
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। उधारी के रुपए मांगने पर तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई की। इससे वह अधमरा हो गया। परिजनों ने उसे औरैया अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की बात कही है।
सोमवार को शहर कोतवाली के ग्राम मरदाना निवासी भीम सिंह पुत्र सीताराम निषाद अपने गांव में ही थे। उन्हें रुपयों की जरूरत होने पर वह गांव निवासी किशन कुमार पुत्र सोने लाल के मकान पर पहुंचे और उसे उधार दिए 2500 रुपए वापस मांगे। इस पर किशन ने भीम सिंह पर बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं। इसका विरोध करने पर किशन कुमार, उसकी पत्नी और सोने लाल ने उसे पीटना प्रारंभ कर दिया। भीम सिंह की चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उसे बचाया लेकिन तब तक वह गंबीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की जानकारी पर पहुंचे भीम सिंह के परिजन उसे लेकर शहर कोतवाली आए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भीम सिंह को डाक्टरी के लिए भेजा। इस दौरान भीम सिंह ने बताया कि किशन कुमार पिछले कई दिनों से रुपए के लिए चक्कर कटवा रहा है। सोमवार को भी उसने अपने घर बुलाया था। जब वह रुपए मांगने पहुंचा तो उसे पीटा गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।