{"_id":"32-207625","slug":"Auraiya-207625-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबी में मिला दुकानदार का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबी में मिला दुकानदार का शव
Auraiya
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार सुबह राणानगर वार्ड स्थित बिधूना तिराहे पर एक दुकानदार का शव उसकी दुकान के नीचे बंबी में मिला। शव मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की।
मंगलवार सुबह बहेरे वाली पुलिया से गुजरी बंबी में शव आने की सूचना से आसपास के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शिनाख्त करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। उमरी से पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त सोबरन (65) पुत्र सीताराम निवासी उमरी दिबियापुर के रूप में की। परिजनों के अनुसार उनकी बहेरे वाली पुलिया के पास पान मसाले की दुकान थी। वे काफी समय से बीमार थे। अनुमान है कि सोमवार रात में ही वे बंबी में गिर गए होंगे। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।