{"_id":"32-207623","slug":"Auraiya-207623-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस
Auraiya
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय पुर्ननिरीक्षण समिति की बैठक में गैरहाजिर शाखा प्रबंधकों के खिलाफ डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री की कामधेनु डेयरी योजना व मिनी कामधेनु योजना को जिले में लक्ष्य के अनुसार जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इसके बाद सभी बैंकों की अग्रिम जमा अनुपात पर चर्चा की गई। पीएनबी, यूनियन बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, कारपोरेशन बैंक को खास अभियान चलाकर जनपदीय औसत तक पहुंचाने की सलाह दी गई। डीएम ने बैठक में शाखा प्रबंधकों की अनुपस्थित पर नाराजगी जताते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक पीके सिन्हा से बैठक में अनुपस्थित रहे प्रबंधकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पीके सिन्हा, शिवराज यादव, धीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन