{"_id":"32-207619","slug":"Auraiya-207619-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग लगी, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग लगी, गृहस्थी जली
Auraiya
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला/सहार (औरैया)। कसबा सहार के पास ग्राम पुर्वा रावत में बीती रात दो घरों में आग लग गई। दोनों घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू में किया। इस बीच दोनों घरों का सारा सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा।
ब्लाक सहार के ग्राम पुर्वा रावत निवासी बेंचे लाल पुत्र सूबेदार का मकान गांव भीतर है। वहीं दूसरे प्लाट पर वह छप्पर का बंगला रखे हैं, जहां पर जानवर बंधते हैं और अनाज भरा रहता है। वहीं पर परिवार के लोग लेटते-बैठते हैं। सोमवार की रात लगभग 10:15 बजे अचानक आग लग गई। उस दौरान बेचेलाल खेतों पर गए थे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे छप्पर में बंधे जानवर घायल हो गए जबकि पास में रखा पांच बीघा खेत का कटा धान राख हो गया। आग ने कुछ ही देर में बगल के पातीराम के मकान को भी चपेट में ले लिया। जिससे रजाई, गद्दा, चारपाई, कपड़े, तख्त आदि जल गए। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की तरफ भागे और आग बुझाने में लग गए।
वहीं प्रधान शाने आलम ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई। पशु चिकित्सक राजेश वर्मा ने आग से झुलसे पशुओं का इलाज किया। सूचना पर थानाध्यक्ष बेला, ग्राम प्रधान, लेखपाल मौके पर पहुंचे।