{"_id":"32-201121","slug":"Auraiya-201121-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों से भरा झोला झपट रहे बदमाश की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों से भरा झोला झपट रहे बदमाश की जमकर धुनाई
Auraiya
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे अधेड़ का रुपयों से भरा झोला भगत सिंह चौराहे के समीप बाइक सवार उचक्कों ने झपट लिया। थैला झपटने के दौरान उचक्के बाइक से गिर गए। पीड़ित के चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उचक्के को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नगला पहाड़ी थाना एरवाकटरा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र गुलाब सिंह गुरुवार को कस्बे की स्टेट बैंक शाखा से नौ हजार रुपये निकालकर पैदल किशनी रोड स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। भगत सिंह चौराहा पर पीछे से आए बाइक सवार उचक्के धर्मेश पुत्र सूरज प्रसाद तथा बबलू पुत्र ज्ञानी निवासीगण आनेपुर औरैया ने रुपयों से भरा थैला झपटा। बैलेंस बिगड़ जाने से बाइक सहित बदमाश जमीन पर गिर पडे़। बबलू ने जमीन पर गिरा थैला उठाया और किशनी रोड की ओर भाग गया। झोला लेकर भागता देख पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उचक्कों को दौड़ाकर पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई की। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। अर्जुन सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।