फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   थानों के निर्माण में बाधक बना पुलिस महकमा

थानों के निर्माण में बाधक बना पुलिस महकमा

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में पांच नए थानों के निर्माण में पुलिस महकमा ही बाधक बना है। महकमे की सुस्ती के कारण पांच साल बाद भी थानों का निर्माण नहीं हो पाया है। जिले में पांच नए थानों के निर्माण के लिए पांच वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने थानों के निर्माण की संस्तुति भी कर दी लेकिन पुलिस महकमे ने अभी तक अभिलेख तैयार नहीं किए हैं। इस कारण थानों का निर्माण नहीं हो सका। हालांकि इनमें से एक महिला थाने का भवन तो बन चुका है लेकिन शासन की ओर से हरी झंडी न मिलने से इसकी भी शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले के स्वरूप और आबादी को देखते हुए वर्ष 2009 में मुरादगंज, ककोर, महिला थाना, कंचौसी और एक अन्य नए थाने के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया था। शासन ने भी रजामंदी दे दी। बजट भी पास हो गया। एक-दो थानों के भवन भी बन गए हैं, बावजूद इसके नए थाने नहीं खुल पाए हैं। जिले का एकमात्र महिला थाना लंबे अर्से से उधार की बिल्डिंगों में चल रहा है। पहले पुरानी तहसील भवन में महिला थाना चल रहा था। जब तहसील भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो महिला थाना ब्लाक भवन में शिफ्ट हो गया। हालांकि दो-तीन साल पहले जिला मुख्यालय पर महिला थाना भवन बन गया, पर अभी तक महिला थाने को शिफ्ट नहीं किया गया। शेष चार थानों के निर्माण कार्य की शुरुआत भी नहीं हुई। नए थानों की शुरुआत में पुलिस महकमे ही लापरवाही ही बाधक है। महकमे ने अभी तक अभिलेखों को ही पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


जिले में पांच नए थानों की शुरुआत न हो पाने पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि नए थानों की शुरुआत में अभिलेखों का तैयार न होना आड़े आ रहा है। जल्द ही नए थानों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed