फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ...तो पुलिस की ढिलाई बनी वजह

...तो पुलिस की ढिलाई बनी वजह

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एक दिन पूर्व अन्य किशोरी से हुई छेड़छाड़ की घटना में की टालमटोली
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने लगाया आरोप, बबीना चौकी इंचार्ज ने मामला रुपये लेकर निपटाया
- किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या से भयभीत गांव की छात्राएं नहीं गईं स्कूल
सौरभ गुप्ता
ककोर (औरैया)। गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंके जानी की घटना के लिए ग्रामीण पुलिस की सुस्ती को बड़ी वजह मान रहे हैं। उनका कहना है कि एक दिन पूर्व भी क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया था। यदि छोटी-छोटी घटनाओं को पुलिस गंभीरता से लेती तो शायद किशोरी के साथ ऐसा न होता। वहीं इस वारदात से भयभीत गांव की छात्राएं मंगलवार को स्कूल नहीं गईं।

किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने की घटना के पूर्व राह चलती महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह एक किशोरी बकरी लेकर खेत गई थी। मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की। मामला बबीना चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा लेकिन उन्हाेंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणाें का आरोप है कि पुलिस ने रुपये लेकर मामला निपटा दिया। इस तरह की घटनाओं में कुछ लोग लाज शर्म के मारे चुप रह जाते हैं तो कुछ को थाने-चौकी जाने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगता। पुलिस रिकार्ड में अधिकांश ऐसे मामले दर्ज नहीं हो पाते। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब किशोरी की हत्या की घटना से जहां ग्रामीण भयभीत हैं, वहीं पुलिस अधिकारियों के माथे पर भी बल पड़ गया है। बच्चे इस कदर भयभीत हैं कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल ही नहीं गए। दुराचार के बाद जान से हाथ धोने वाली किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। अब देखना है कि इस घटना के बाद पुलिस कितनी गंभीर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed