{"_id":"32-190218","slug":"Auraiya-190218-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को मरणासन्न कर नकदी, जेवरात लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी को मरणासन्न कर नकदी, जेवरात लूटे
Auraiya
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गला दबाने से मुंह से निकला खून, मरा समझ छोड़ा
- दूधिया के पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी, रिपोर्ट
- पुलिस ने दिबियापुर सीएचसी में कराया भर्ती, रिफर
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ रोड स्थित एक घर में शनिवार रात घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को मरणासन्न कर लाखों के नकदी और जेवरात लूट लिए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे सैंफई पीजीआई रिफर कर दिया गया। पीड़ित के रिश्तेदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम देवरांव के मूल निवासी मुकुट सिंह पुत्र मेवालाल पाल दिबियापुर में विवेकानंद महाविद्यालय के सामने चाय की दुकान किए हैं। रामगढ़ रोड पर उनका मकान है। उनके दो बेटे राजेश व विनोद दिल्ली में नौकरी करते हैं। दिबियापुर स्थित घर में पत्नी तारावती, बूढ़ी मां भूरी और वह रहते हैं। विनोद के तीन वर्षीय बेटे की तबियत बिगड़ने पर मुकुट की पत्नी एक दिन पहले दिल्ली चली गईं। शनिवार रात घर में केवल मुकुट और उनकी मां ही थे। रात में घर में घुसे बदमाशों ने मुकुट को दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मुकु ट को जमकर पीटा। गला दबाने से उनके मुंह से खून बहने लगा। बदमाशों ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात लूट लिए। कुछ बक्से वे उठा ले गए जो पास के खेतों में मिले। रविवार सुबह गृहस्वामी की चाय की दुकान पर दूधवाला पहुंचा तो दुकान खुली न पाकर वह मुकुट के घर गया। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई और गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे सैंफई पीजीआई रिफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि गृहस्वामी के रिश्तेदार विजय सिंह निवासी शांतिनगर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गृहस्वामी को मरणासन्न कर लूटपाट करने की रिपोर्ट पंजीकृत कर ली गई है। उन्होंने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया। नगर पंचायत दिबियापुर के राणानगर वार्ड सभासद अजय पोरवाल, प्रधान ग्राम देवरांव विजय सिंह पाल, मजिस्टर सिंह पाल, प्रधानाचार्य रामौतार पाल, डा.कप्तान सिंह पाल आदि ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
इंसेट
इस वर्ष हुईं चोरी एवं लूट की घटनाएं
20 जनवरी - राजीव सैनी के उपाध्यायनगर स्थित सूने घर में लाखो की चोरी
3 फरवरी- सर्राफा व्यापारी अशोक कुमार के साथ नहर बाजार में लूट
10 फरवरी - पिता का अंतिम संस्कार करने गए व्यापारी राजेश यादव के संजयनगर स्थित घर पर लक्खी चोरी
11 फरवरी- विकास कुंज में प्रापर्टी डीलर गोविंद वर्मा के घर दस लाख के जेवर व नकदी चोरी
29 अप्रैल- एनटीपीसी पुलिस चौकी के सामने सीआरपीएफ जवान यतींद्र के घर देवर भाभी को मरणासन्न कर लक्खी डकैती
4 मई- दिबियापुर-औरैया मार्ग पर इलेक्ट्रानिक शोरूम में शटर तोड़कर 40 लाख की चोरी