फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भ्रष्टाचार व बेईमानी से देश का नुकसान: शिवपाल

भ्रष्टाचार व बेईमानी से देश का नुकसान: शिवपाल

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक गेस्ट हाउस में विधान सभा औरैया क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने भाजपा, कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों ने भ्रष्टाचार और बेईमानी के चलते देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल में दिल्ली में बहुत घोटाले हुए हैं। कहा कि केंद्र में आगामी सरकार बिना सपा के नहीं बनेगी।
विज्ञापन

बूथ प्रभारियों व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री यादव ने कहा कि पूंजीपतियों व भ्रष्टाचारियों की वजह से आज हमारा देश काफी पीछे चला गया है। कहा कि केंद्र में सपा के सहयोग से कांग्रेस सरकार सत्ता में बैठी है। इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश को विकास के लिए बजट के लाले पड़े हैं। कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अन्य प्रांत उसकी नकल कर रहे हैं। कहा कि सपा के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की लहर चली है। इसके चलते उत्तर प्रदेश 29 वें स्थान से 26 वें स्थान पर पहुंच गया है। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने विधायकों से जनता का काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ब्लाक से लेकर थानों तक बिना पैसे के काम नहीं होता। इसके लिए अधिकारियों को ठीक करना है। आश्वासन दिया कि औरैया से इटावा तक का क्षेत्र किसी भी मामले में पीछे नहीं रहेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चौधरी रामबाबू यादव, ठाकुर भोला सिंह, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सदर विधायक मदन सिंह गौतम, सहकारी संघ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वंश गोपाल कुशवाहा, अनूप गुप्ता, अवधेश भदौरिया, श्याम सुंदर निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, जिला पंचायत सदस्य प्रो.रचना सिंह सेंगर, आमीन, शफीक ठेकेदार, बाबा रामनरेश यादव, बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील दुबे आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद कबीना मंत्री वरिष्ठ सपा नेता अनूप गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव हेलीकॉप्टर से मंडी समिति परिसर पहुंचे। जहां से सीधे सपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता शिवदयाल याज्ञिक उर्फ बाबा के आवास पर उनके चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इनसेट-
आधा सैंकड़ा ने गाठी साइकिल की सवारी
औरैया। गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हाथी की सवारी छोड़कर कई दिग्गज नेता सपा में शामिल हुए। सपा में शामिल होने वाले बसपा कायस्थ भाईचारा समिति कानपुर मंडल कोआर्डिनेटर अखिलेश सक्सेना के नेतृत्व में संयोजक अनिरुद्ध सक्सेना, औरैया विधान सभा क्षेत्र संयोजक विकास सक्सेना, बिधूना विधान सभा क्षेत्र संयोजक गौरव सक्सेना, केके बरसैंइयां, विजय बहादुर वर्मा पूर्व प्रधान भटेरा, दिनेश गुप्ता, नरेश राठौर, पंकज सक्सेना, पिंकी सक्सेना, नरेश राठोर सहित आधा सैकड़ा बसपाइयों ने सपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो13एयूआरपी 10- पत्रकारों से बात करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव

सपा अन्य प्रदेशों से भी प्रत्याशी उतारेगी
औरैया। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पत्नी नहीं संभाल सकता वह देश क्या संभालेगा। लोकसभा चुनाव में सपा प्रदेश में 60 सीटें जीतेगी। कहा, पार्टी यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी प्रत्याशी उतारेगी।

शहर के विशाल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने से पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सपा ने दो बार सांप्रदायिक पार्टियों को रोका है। नरेंद्र मोदी को समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में न तो जीतने देगी और न ही दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने देगी। प्रदेश में भाजपा की फ्लाप रैलियों के चलते मोदी भागने लगे हैं। समाजवादी पार्टी का ही वर्चस्व प्रदेश में कायम रहेगा। पार्टी यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा को 60 सीटें मिलने का दावा किया है। कहा कि सभी पार्टियां मिलकर भी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर पीएम कौन बनेगा के सवाल पर टाल मटोल करते हुए कहा कि जिस दल का बहुमत होगा पीएम उसी पार्टी का बनेगा। उन्होंने औरैया जिले को बीस घंटे विद्युत आपूर्ति के किए गए आदेश की नाफरमानी करने पर डिस्ट्रिब्यूशन सचिव को फोन पर लताड़ा। कहा कि हर हाल में जिले को 18 से 20 घंटे आपूर्ति दिया जाना सुनिश्चित करें। वार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इरशाद, इटावा लोकसभा सपा प्रत्याशी प्रेमदास कठेरिया, राज्यमंत्री चौधरी रामबाबू यादव, विधायक प्रदीप यादव, सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव, मास्टर इब्राहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed