फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वोट अभियान : युवाओं में रुझान

वोट अभियान : युवाओं में रुझान

Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले की विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 1086 मतदेय केंद्रों पर वोट बनाने के लिए चौपालें लगाईं गईं। इसमें मतदाता सूची में पहली बार शामिल मतदाताओं को रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए गए। छूटे पात्र व्यक्तियाें के नाम भी जोड़े गए। युवाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बिधूना विधान सभा क्षेत्र के 370, दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के 354 व औरैया सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के 362 मतदेय स्थलों पर चौपाल लगाकर मतदाताओं को वोट डालने के तरीके बताए गए। बीएलओ व बीएलए ने मतदाता बनने से वंचित रह गए पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल कराने के लिए प्रारूप 6 भरवाया। चौपाल में पहली बार मतदाता बने युवा वोटरों को रंगीन वोटर आईडी वितरित की गई। बूथ क्षेत्र में ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों के अलावा पंचायत कर्मियों को भी एकत्रित किया गया। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर पिछले चुनाव में हुए मतदान की भी समीक्षा की। कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदेय स्थलों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने बूथ क्षेत्र के मतदाताओं को एक वोट की ताकत के बारे में बताया।
विज्ञापन

वहीं अजीतमल कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज के 6 बूथाें पर डटे बीएलओ संजीव शुक्ला, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र आदि ने बताया उनके बूथ पर 50 नए वोट बने। जिसमेें 25 महिलाओं तथा 25 पुरुषों ने वोट बनवाए। 15 युवा वोटरों ने भी मतदाता पहचान पत्र बनवाने को आवेदन किया। प्राथमिक विद्यालय कस्बा बाबरपुर में बीएलओ सर्वेश सक्सेना, बबलेंद्र गुप्ता, ओमेंद्र चौहान, प्रणव आदि ने बताया कि उनके यहां 4 बूथों पर 11 वोट बने। जिसमें 9 युवा वोटर शामिल रहे। राष्ट्रीय आदर्श विद्यालय अजीतमल में बीएलओ नीलम अग्निहोत्री, शशिकांत गौतम, उपेंद्र, माधुरी आदि ने बताया कि उनके विद्यालय में 6 बूथ हैं। यहां 116 नए वोटरों को जोड़ा गया। बूथ गढ़ा आजाद नगर पर विश्वदीपक मिश्रा, बरैला पर अमरीश दुबे आदि ने वोट बनाए। निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. आलोक कुमार एवं एसके राजपूत बूथों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट बनवाने को 300 आवेदन
अछल्दा (औरैया)। आदर्श इंटर कालेज में लगे कैंप में वोट बनवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई। वोटर कार्ड की कमियों को सही कराने के लिए भी कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। बीएलओ ने लोगों के वोटर कार्ड सही कराने के लिए उनसे फार्म भरवाए। बीएलओ ने बताया कि चुनाव से पहले ही सभी मतदाताओं को वोटर कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वहीं कसबे में बने बूथों पर बीएलओ ने कार्य देखा। इस दौरान बूथ संख्या 278 प्रदीप कुमार, 279 अर्चना देवी, 280 विनोद कुमार, 281 प्रेम सिंह, 282 रमेश चंद्र आदि बीएलओ उपस्थित रहे। वोट बनवाने के लिए 300 लोगों ने आवेदन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed