{"_id":"32-173019","slug":"Auraiya-173019-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं कल इलाज कराना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं कल इलाज कराना!
Auraiya
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डाक्टरों का देर से आने और जल्दी जाने का रवैया सुधर नहीं रहा है। चिकित्सकों की जिला अस्पताल में वैसे ही कमी है, ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम के करवट लेते ही अस्पताल में सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। डाक्टरों की लापरवाही के चलते उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा। लोगों को आज नहीं कल आना जैसे जवाब भी मिल रहे हैं।
सीन:1 समय:10.15 बजे
डॉक्टर साहब का पता नहीं
औरैया। बुधवार सुबह अमर उजाला टीम ने जिला अस्पताल की सुविधाओं के बारे में हकीकत जानी। डाक्टर साहब के चैंबर के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। सुबह के 10.15 बजे तक डाक्टर का कोई पता नहीं था। पूछे जाने पर जानकारी मिली की डाक्टर साहब का ये रोज का ढर्रा है।
सीन:2 समय:11.00 बजे
एक घंटे से परेशान हैं
औरैया। क्षेत्र के दस किलो मीटर दूर से इलाज कराने आए 70 वर्षीय वृद्ध नाथूराम डाक्टर साहब के चैंबर के आसपास लगभग एक घंटे से घूम रहे थे। जब पूछा गया तो उन्होेंने बताया कि दो दिन से डाक्टर साहब यह कहकर टरका देते हैं कि काफी देर हो गई है। अब आपको कल देखा जाएगा।
विज्ञापन
सीन:3 समय:1.45
मरीजों की भीड़, डाक्टर गायब
औरैया। मौसम के बदलते ही जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 600 मरीज आते हैं। लेकिन आए दिन डाक्टर के न मिलने से बहुत से मरीज निराश लौट जाते हैं। कई डाक्टरों के समय से पहले जाने के कारण मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं।
चिकित्सकों की कमी से समस्या
बदलते मौसम को देखते हुए इस समय मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ी है। चिकित्सकों की कमी होने के कारण भीड़ बनी रहती है। अभी तक किसी भी डाक्टर के देर से आने और जल्दी जाने की शिकायत नहीं मिली है।
डा. एन.के.एस यादव, सीएमओ