फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ग्राम पंचायतों में उपचुनावों का डंका बजा

ग्राम पंचायतों में उपचुनावों का डंका बजा

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
औरैया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनावों को बिगुल फूंक दिया गया है। कार्यालय पंचास्थानीय चुनावालय ने उप चुनाव को कार्यक्रम घोषित कर इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित तिथियों में अपने दावे दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनाव के क्रम में औरैया सदर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरात्तमपुर के वार्ड संख्या एक में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद अनुसूचित जाति महिला एवं ग्राम पंचायत पड़रिया के वार्ड संख्या चार में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त है। इसी तरह व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपचुनाव हेतु ऐरवाकटरा क्षेत्र पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित खेत्र पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है। जिले में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की उक्त निर्वचन क्षेत्रों में उपचुनाव कराना जाना है। शुक्रवार को उक्त उपचुनावों की अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए छह नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामाकंन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। आगामी आठ नवंबर उम्मीदवारों के अपना परचा सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे वापस ले सकेंगे और इसी दिन तिथि को दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उपचुनाव का मतदान 19 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम बजे तक होगा तथा 21 नवंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतों की गिनती की जाएगी। चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए डीएम श्री लिंगम ने बताया कि उपचुनाव के कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के अलावा संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालयों पर चस्पा करा दिया गया है। उन्होंने उपचुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed