{"_id":"32-156267","slug":"Auraiya-156267-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया के एसपी, सीओ से आईजी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के एसपी, सीओ से आईजी खफा
Auraiya
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर(ब्यूरो) वर्दीवाले की जांच में शिथिलता बरतने पर आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने औरैया के एसपी संजय कक्कड़ से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने शिकायत की जांच करने वाले सीओ बिधूना की भूमिका की जांच बिठा दी है। एएसपी ऋषिपाल सिंह को जांच का जिम्मा सौंपते हुए 31 अक्तूबर तक तथ्यात्मक आख्या देने को कहा है।
आईजी ने बताया कि बिधूना के बबलू यादव ने उनके दफ्तर में शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा था। उन्होंने बिधूना के तत्कालीन एसओ प्रवेश राणा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच सीओ बिधूना राजीव कुमार को सौंपी गई। एसपी संजय कक्कड़ की ओर से जांच आख्या 13 अक्तूबर को आई। बकौल आईजी जांच आख्या देखने से पता चला कि सीओ ने जांच को फौरी तौर पर निपटा दिया। जांच अधिकारी ने न तो आवेदक का बयान लिया और न पूर्व विवेचक एवं वर्तमान विवेचक का बयान लिया। अभियुक्तों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, विवेचना क्यों लंबित है आदि बिंदुओं पर आख्या में कोई उल्लेख नहीं मिला। एसपी ने भी टिप्पणी मांगने की जरूरत नहीं समझी। आईजी ने बताया कि यह घोर लापरवाही है। इसके लिए उन्होंने एसपी संजय कक्कड़ का स्पष्टीकरण मांगा है।