{"_id":"32-156264","slug":"Auraiya-156264-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा
Auraiya
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर ( औरैया )। एटीएम से 30 हजार रुपए निकालकर अपने गांव जा रहा ग्राम जुगराजपुर अछल्दा निवासी बाइक सवार ठेकेदार को नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। मामले की लिखित तहरीर पीड़ित ने दिबियापुर थानापुलिस को दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम जुगराजपुर अछल्दा निवासी राजीव कुमार के अनुसार वह कोयंबटूर में ठेकेदारी करता है। 21 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे एनटीपीसी टाउनशिप के बाहर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपए निकालकर अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था। अभी वह केंजरी के पास पहुंचा था तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। बाद में उसकी जेब में पड़े तीस हजार रुपए एवं अंगूठी लूटकर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। आरोप लगाया जिस समय वह एटीएम से रुपए निकाल रहा था उस समय नकाबपोश बदमाश उसके पीछे लाइन में लगा हुआ था। लूट करने वाले बदमाश आपस में नाम लेकर बातें कर रहे थे। राजीव का कहना है कि सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भोजराज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।