फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लापरवाही: नाले में बह गया हजारों लीटर पानी

लापरवाही: नाले में बह गया हजारों लीटर पानी

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। फफूंद रेलवे क्रासिंग पर नगर पंचायत की पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी नाले में बह गया। इससे रेलवे लाइन के किनारे स्थित शांति नगर बस्ती में जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। इस लापरवाही के लिए दो साल से ठप पाइप लाइन की मरम्मत करने वाले संविदाकर्मियों का लाइन के दोनों छोर को खुला छोड़ जाना रहा।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे लाइनपार क्षेत्र के भगवतीगंज में दो साल से ठप पेयजलापूर्ति को दुरुस्त करने के लिए ककराही बाजार की पाइप लाइन को भगवतीगंज की पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। नगर पंचायत कर्मी बताते हैं जलनिगम के संविदाकर्मियों ने मंगलवार शाम पाइप लाइन जोड़ने के लिए गड्ढा खोद दिया था। का का समय पूरा होने से पाइप लाइन के छोरों को बंद किए बिना ही संविदा कर्मचारी चले गए। बुधवार सुबह तकरीबन छह बजे जैसे ही नगर में पेयजलापूर्ति प्रारंभ की गई पानी प्रेशर में पाइप लाइन से बाहर निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हजारों लीटर पानी पाइप लाइन से निकल चुका था। स्थानीय लोगों ने तकरीबन सात बजे नगर पंचायत कर्मियों को पाइप लाइन खुले होने की जानकारी दी। इसके बाद पेयजलापूर्ति बंद की जा सकी। रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोग बताते हैं पिछले दिनों भारी बरसात से उनके मोहल्ले टापू बन गए थे। बरसात न होने से अब उनके घरों से निकलने का रास्ता बन पाया था। पाइप लाइन से पानी बहने के कारण उनके घर एक बार फिर से टापू बन गए। हालांकि जल निगम के संविदाकर्मियों का कहना है कि उन्होंने मंगलवार शाम ही नगर पंचायत को पाइप लाइन खुले होने की सूचना दे दी थी। साथ ही बुधवार सुबह पेयजलापूर्ति न करने के लिए कहा था। नगर पंचायत कर्मियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और सुबह आपूर्ति प्रारंभ कर दी। संविदाकर्मी रामलखन ने कहा यदि नगर पंचायत पेयजलापूर्ति न करती दो साल से भगवतीगंज में ठप पेयजलापूर्ति गुरुवार तक शूरू हो सकती थी। अब शुक्रवार को ही भगवतीगंज के लोगों को पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed