फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए

पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई । इस मौके पर संगठन नेताओं ने सीएम को संबोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंप कर समस्याएं दूर किए जाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक टीचरों ने जिला मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया।
धरना सभा में डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ड्रेस वितरण मानक तय करने, 22 अगस्त केधरने के दौरान दिए गए ज्ञापन पर जांच समिति गठित करने, छूटे टीचरों
को पदोन्नत करने और समय पर एमडीएम की कनर्वजन कास्ट भेजने आदि मांगें उठाई गईं । जिलाध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी ने कहा पार्टी नेताओं के दबाव में अधिकारी संगठन पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पर बीआरसी विधूना सहदेव सिंह पर अनुचित कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा बीआरसी पर विद्यालयों व कार्यालय में संबद्ध टीचरों को अतिशीघ्र मूल विद्यालयों में भेजा जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग करते हुए जिलाध्यक्ष ने वर्ष 2005 से नियुक्त टीचरों को सुविधा दिलाने की मांग की। जिला मंत्री उमाशंकर राजपूत ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के समान महंगाई भत्ते की किश्तें देय तिथि के नकद भुगतान की मांग की। सभा को संयुक्त मंत्री संजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप पाठक आदि ने भी संबोधित किया। सुबोध कुमार दीक्षित, कुलदीप कुमार चतुर्वेदी, नीरज चक, पवन दुबे, भारत भूषण, कृष्ण कुमार, संदीप दुबे, स्नेह लता अवस्थी, हरिगोविंद, संजीव दुबे आदि टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed