{"_id":"32-156121","slug":"Auraiya-156121-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के बयान पर भाजपाइयों के तेवर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के बयान पर भाजपाइयों के तेवर तल्ख
Auraiya
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद(औरैया)। हरदोई में हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक समाज के सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपाइयों के तेवर तल्ख हो गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीत कुमार दुबे, भाजपा दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, फफूंद नगर प्रभारी बृजेंद्र मोहन शुक्ला एडवोकेट, दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक राजेन्द्र अगिभनहोत्री उर्फ रानू एवं फफूंद नगर अध्यक्ष प्रमोद नारायण त्रिपाठी उर्फ बड़े ने नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए इस बयान पर आपत्ति जताई है कि यदि मोदी की चले तो वह सभी मुसलमानों को देश से निकाल दें। उन्होंने संवाददाता से बातचीत में नरेश अग्रवाल को खुली चुनौती दी कि यदि उनमें साहस है तो वे अपने गृह क्षेत्र से लोकसभा में चुनाव लड़ कर दिखाएं। कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग सपा की चाल को समझ चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में वे सपा को सबक सिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन