{"_id":"32-156117","slug":"Auraiya-156117-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य योजना प्रस्ताव पास न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य योजना प्रस्ताव पास न होने पर फूटा गुस्सा
Auraiya
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ब्लाक सभागार में मंगलवार को हुई जिला पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। विभाग द्वारा पिछले प्रस्तावों को अभी तक पारित न किए जाने एवं आधे प्रस्तावों को जिला पंचायत अध्यक्ष तक न पहुंचाए जाने पर जिला पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्ययोजना के प्रस्तावाें को पास किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर हंगामा शांत हुआ।
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक हुई। जिसमें 18 अप्रैल 2013 की बैठक में पास किए गए प्रस्तावाें की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता अस्थायी खंड लोक निर्माण विभाग दिबियापुर औरैया द्वारा पीएमजीएसबाई योजनान्तर्गत औरैया में सी.यू.सी.पी.एल सूची के अंतर्गत तैयार की गई कार्ययोजना की स्वीकृत अनुमोदन प्रस्ताव पर विचार विर्मश कर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2013-14 में शासन स्तर से प्राप्त होने वाली अवशेष शासकीय अनुदानाें में राज्य वित्त आयोग एवं तेरहवे वित्त आयोग योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना की स्वीकृत प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्याें में खासी नाराजगी देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह यादव ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार वर्मा से जब पिछले प्रस्तावों की कार्ययोजना के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने चुप्पी साध ली। सदस्य जिला पंचायत गीतम सिंह ने नाराजगी जताई कि जब पुराने प्रस्तावाें पर अभी तक कोई अता पता नहीं है, तो नए प्रस्तावों का क्या होगा। कहा कि विभाग में प्रस्ताव केवल एकत्रित कर रख लिए जाते है और किसी भी प्रस्ताव का क्रियान्वयन नहीं किया जाता है। वहीं सदस्य जिला पंचायत शिवप्रताप दोहरे ने अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा से नाराजगी जता पिछली बैठक में बताई गई समस्याआें का अभी तक निस्तारण न किए जाने की बात कहीं। बैठक के दौरान सांसद प्रेमदास कठेरिया, सदर विधायक मदन गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव व जिला पंचायत सदस्य रानू पालीवाल, ब्रहमानंद दोहरे, प्रदीप सविता आदि मौजूद रहे।