{"_id":"32-156104","slug":"Auraiya-156104-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा नकदी, जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगा नकदी, जेवर उड़ाए
Auraiya
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के सदर बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर दुकान में रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली तो जेवर गायब देख सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दे दिया है। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की चोरी होने का अनुमान है।
मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी सरताज की ज्वैलर्स की दुकान शहर के होमगंज बाजार में है। रोज की भांति सोमवार को भी वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोराें ने मौका पाकर सेंध लगा दी और दुकान में रखे 3500 रुपये नकद व एक लाख रुपए के जेवर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह सरताज दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान में सेंध लगी देख सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दे दिया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाआें से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।