फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मतदाता सूची में नाम गलत देख भड़के ग्रामीण

मतदाता सूची में नाम गलत देख भड़के ग्रामीण

Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
औरैया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनसामान्य के लिए निर्वाचक नामावलियाें के अवलोकन हेतु निर्धारित की गई विशेष तिथियों में बीस अक्टूबर का लोगों ने लाभ उठाया। शहर से सटे ग्राम खानपुर के बूथ पर निर्वाचक नामावलियों में गलत नाम अंकित देख लोगाें ने हंगामा भी किया। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के ठीक कराने के आश्वासन पर शांत हो गए।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर के प्राइमरी विद्यालय में संचालित बूथ संख्या 330,31,32,33,34 व35 के बीएलओ क्रमश अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह, जमीर अहमद, राजीव बंसल, वहीदुर्रहमान व रामेश्वर दयाल ड्यूटी पर थे। इसी बीच 15-20 लोग मतदाता सूची में अपना नाम देखने आए और सूची में नाम गलत देख हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने बेकाबू हो रहे वोटरों को समझाया कि पुनरीक्षण कार्य जारी है। इसके बाद सबके दावे आपत्ति फार्म भी भरवाकर आश्वासन दिया कि अगली सूची में उनके नाम दुरुस्त करा दिए जाएंगे। गड़बड़ियों पर बीएलओ को जिला पंचायत अध्यक्ष ने संजीदगी से पुनरीक्षण कार्य करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आज लिए गए दावा आपत्तियों के कागजाताें को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed