फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पत्नी विदा न करने पर पति ने जहर खाया

पत्नी विदा न करने पर पति ने जहर खाया

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पत्नी को विदा नहीं कराने और बदसलूकी से आहत युवक ने ससुराल के दरवाजे पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के राजपुर निवासी ओमजी का एक वर्ष पूर्व कसबे के मोहल्ला महाजनान निवासी मुन्ना लाल की पुत्री शिवानी के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ओमजी औरैया शहर में रहकर काम धंधा कर रहा था। कुछ दिनों पहले शिवानी चंद दिनों में वापस आने की बात कहकर पीहर गई थी। निर्धारित समय पर वह वापस नहीं लौटी तो ओमजी ने उसे साथ लाने का कई बार प्रयास किया। पांच दिन पूर्व भांजी के विवाह के समय किसी तरह से ओमजी शिवानी को शादी में शामिल होने के लिए घर ले आया। शादी कार्यक्रम के दौरान दोनों में फिर नोकझोंक हो गई। खफा होकर शिवानी फिर मयके चली आयी। मंगलवार की शाम ओमजी अपनी पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचा। शिवानी और सास ससुर से विदा करने की बात कही। आरोप है कि विदा करने की बात पर सास चंद्रकली व उसकी पत्नी शिवानी भड़क उठी। तमाम लोगों के सामने ओमजी को उल्टा सीधा कहकर बदसलूकी भी की। अपमान से आहत ओमजी ने ससुराल के दरवाजे पर ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओमजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed