फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नायब तहसीलदार ने खंगाले रिकार्ड

नायब तहसीलदार ने खंगाले रिकार्ड

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। जिले के औद्योगिक नगर के रूप में विख्यात नगर पंचायत दिबियापुर को कई वर्षों से नगर पालिका का दर्जा दिलाने के प्रयास को सफलता मिलती नजर आ रही है। नगर पालिका में उच्चीकृत करने के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक ने जिला प्रशासन से आंकड़ों पर आधारित प्रस्ताव मांगा है। दिबियापुर नगर पंचायत पहुंचे नायब तहसीलदार औरैया शमशेर सिंह ने दिबियापुर को नगरपालिका में उच्चीकृत करने के लिए पड़ताल की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में दिबियापुर को नगरपालिका का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव नगर पंचायत प्रशासन ने भेजा था। इस पर हुए प्रयासों के कारण स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक ने नगर पालिका के दर्जे के लिए आवश्यक मानक पूरे करने संबंधी जानकारियां देते हुए प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया है। संबंधित जानकारियां जुटाने के लिए बुधवार को नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने आवश्यक पड़ताल की। नगर पंचायत दिबियापुर के वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार को आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराए। प्रस्तावित नगर पालिका का मानचित्र भी मांगा गया है। आंकड़ों में नगर पालिका बनने की स्थिति में सम्मिलित होने वाला क्षेत्र, प्रस्तावित क्षेत्र की आबादी, सीमा वृद्धि से वार्षिक आय एवं व्यय में होने वाली संभावित वृद्धि आदि की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों द्वारा गठित बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव एवं जिलाधिकारी की संस्तुति चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed