फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बंद मिले विद्यालय, टीचर भी गैरहाजिर

बंद मिले विद्यालय, टीचर भी गैरहाजिर

Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का हाल परखने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक व जूनियर विद्यालय बरमूपुर बंद पाए गए। कुछ विद्यालयों में टीचर गैरहाजिर मिले। बीएसए ने इन टीचरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण अभियान पर निकले बीएसए महेश कुमार गुप्ता जूनियर हाईस्कूल नरोत्तमपुर पहुंचे। यहां विद्यालय बंद था। इस पर उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई की। प्राथमिक विद्यालय नरोत्तमपुर में अनुपम शुक्ला तो जूनियर हाईस्कूल में विकास सक्सेना गैरहाजिर मिले। बीएसए ने उनको भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी। प्राथमिक विद्यालय पुरवा धर्मशाला में बीएसए को कक्षाएं संचालित होते मिलीं और छात्रवृत्ति भी बच्चों को वितरित किए जाने का ब्योरा मिला।
विज्ञापन

बीएसए महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हरहाल में सरकारी विद्यालयों का शैक्षिक स्तर सुधारने पर जोर है। इसी उद्देश्य के तहत निरीक्षण अभियान जारी है। चेतावनी भी दी कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने और समय से विद्यालय न आने वाले टीचरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल, व्यायाम का प्रशिक्षण
औरैया। विकास खंड क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेलकूद और व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रखने के लिए बीआरसी व यूआरसी पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। तीसरे चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद टीचरों को प्रशिक्षक संजय पांडेय ने शरीर, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है, खेल प्रतिभाओं को प्राथमिक स्तर से सजाना संवारना भी आवश्यक है। प्रशिक्षण में निशांत विश्नोई ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed