{"_id":"32-113223","slug":"Auraiya-113223-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निस्तारण पर एक्सईएन विद्युत को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी निस्तारण पर एक्सईएन विद्युत को नोटिस
Auraiya
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को सदर विकास खंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में शिकायतों का फर्जी निस्तारण एवं रिपोर्टिंग करने पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं तहसील दिवस में आईं 122 शिकायतों में छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए डीएम ने सप्ताह भर का समय देते हुए रिपोर्ट उनके सम्मुख प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम नेे पूर्व के तहसील दिवसों में आई शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान डीएम के समक्ष तहसील दिवस की शिकायतों का फर्जी निस्तारण के बाद गलत रिपोर्टिंग करने पर का मामला सामने आया। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी आरके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। तहसील दिवस में अटसू के श्याम कुमार ने कस्बे के शिवपार्क में महीनों से हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। इस पर अधिशाषी अधिकारी को हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।लक्ष्मी देवी ने बीपीएलन कार्ड तो ग्राम पंचायत परघईपुर के सदस्यों ने डीएम व हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी सरकारी काम में योगदान न करने की पंचायत सेक्रेटरी की शिकायत की। सीडीओ रघुनाथ शरण, सीएमओ डा. एनकेएस यादव, एसडीम सीएल सोनकर, पीडी अजय प्रकाश, डीडीओ भगवती प्रसाद व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।