{"_id":"32-113219","slug":"Auraiya-113219-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील: बीएसए और डीएम कार्यालय के बीच घूम रही फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील: बीएसए और डीएम कार्यालय के बीच घूम रही फाइल
Auraiya
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना दम तोड़ चुकी है। जुलाई माह से खुले सरकारी स्कूलों को एमडीएम योजना की कनवर्जन कास्ट निर्गत न किए जाने से योजना के संचालन में ग्रहण लग रहा है।
मिडडे मील योजना को संचालित करने के लिए विद्यालयों को जारी होने वाली कनवर्जन कास्ट की बजट फाइल अब तक चौथी बार डीएम कार्यालय से बीएसए कार्यालय को लौटाई जा चुकी है। वर्ष 2012-13 के शिक्षा सत्र शुरू होने से लेकर जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना डग्गामार तरीके संचालित हो रही है। अब तक अपनी जेब से योजना संचालित कर रहे प्रधानाध्यापकों के धन के अभाव में हाथ खड़े कर देनेे से स्थिति और जटिल हो गई है। उधर विद्यालयों को एमडीएम योजना के तहत कनवर्जन कास्ट मुहैया कराने को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय डीएम के मुताबिक सभी औपचारिकता पूरी कर चार बार उनके सम्मुख फाइल प्रस्तुत कर चुका है। पर हर बार फाइल पर कोई न कोई टिप्पणी लगाकर फाइल को वापस लौटाई जा रही है। कनवर्जन कास्ट फाइल के डीएम और बीएसए कार्यालय में परिक्रमा करने से धन के अभाव में अधिकांश विद्यालयों में एमडीएम योजना के चूल्हे ठंडे पड़ते जा रहे हैं। चार दिन पहले मिड्डे मील योजना की कनवर्जन कास्ट की फाइल डीएम कार्यालय से वापस बीएसए कार्यालय को वापस लौटाई गई है। बीएसए महेश कुमार गुप्ता उस फाइल में डीएम के बताए अनुसार सुधार करवा रहे हैं। जिले में मिडडे मील योजना पटरी पर लाने के लिए डीएम के एक हस्ताक्षर की दरकार है।
36 विद्यालयों ने किया इंकार
औरैया। शिक्षा सत्र शुरू होने से लेकर अब तक विद्यालयों को कनवर्जन कास्ट उपलब्ध न कराए जाने और अब तक अपनी जेब से योजना चला रहे विद्यालयों ने अब एमडीएम योजना संचालित करने से इनकार कर दिया है। औरैया विकास खंड क्षेत्र के 36 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से लिखित ज्ञापन बीएसए को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद फिर प्रेषित करेंगे फाइल
औरैया। मिडडे मील की कनवर्जन कास्ट के बजटीय फाइल अब तक अनुमोदित न होने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मांगी गई आख्या के आधार पर फाइल तैयार की जा रही है। बताया कि दो दिन बाद एक बार पुन: जिलाधिकारी एस राजलिंगम के समक्ष फाइल प्रेषित करेंगे।