फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बेटी हम शर्मिंदा हैं बलात्कारी अभी भी जिंदा हैं...

बेटी हम शर्मिंदा हैं बलात्कारी अभी भी जिंदा हैं...

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। बेटी हम शर्मिंदा है बलात्कारी अभी भी जिंदा हैं...जैसे कई नारों के साथ दिल्ली रेप कांड पीड़ित की मौत पर गायत्री परिवार, जायंटस ग्रुप आफ ग्रेटर दिबियापुर, सर्राफा कमेटी, संकल्प परिवार, जायंटस ग्रुप आफ सहेली दिबियापुर समेत कई अन्य संगठनों के कैंडल मार्च निकाला। शांति मार्च नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित बाबा परमहंस बगिया से प्रारंभ होकर बेला रोड पर वीजीएम डिग्री कालेज तक गया। गायत्री परिवार के जिला प्रभारी डा.हरीबाबू गुप्ता, ठाकुर कृष्णपाल सिंह, सुखलाल, नंदकिशोर विश्नोई, केदार सिंह तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य रामशंकर गुप्ता, डा. श्याम गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, अर्चना, बीना, शिल्पी, ममता, सुनीता, कौस्तुभ रंजन, संकल्प परिवार के राघव मिश्रा, राहुल दीक्षित, डा.कपिल गुप्ता, ओमप्रकाश, बारेलाल पाल, बंटी मौजूद रहे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। उधर, दिबियापुर के सभासद शैलेंद्र डब्बू अग्रवाल, सभासद मिंटू ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने एक शांतिमार्च निकाली। वहीं थाने के पास से नवीन पोरवाल एवं अन्य युवाओं के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर रेपकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed