{"_id":"32-107512","slug":"Auraiya-107512-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड के लिए शुरू हुई खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड के लिए शुरू हुई खुदाई
Auraiya
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। रेलवे क्रासिंग फफूंद पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए बन रही रिटेनिंग वाल के कारण लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल सकेगी। सेतु निगम की ओर से रिटेनिंग वाल के किनारे सर्विस रोड निकालने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के डेढ़ वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन फफूंद की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हुआ। इससे लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। लेकिन पिछले दिनों उस समय राहगीरों के लिए परेशानियों की इंतहा हो गई। जब रेलवे क्रासिंग से औरैया की ओर रिटेनिंग वाल निर्माण के लिए पूरी सड़क खोद दी गई। सड़क के बायीं ओर वाहनस्वामियों के लिए रास्ता बच गया। लेकिन दायीं ओर रास्ता न बचने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। दायीं ओर के प्रतिष्ठानों पर ग्राहक भी पहुंचने बंद हो गए। इस कारण यहां पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है।
पिछले दिनों जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस मार्ग से गुजरे और उन्होंने रिटेनिंग वाल के दायीं ओर भी रास्ता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देशों को संज्ञान में लेते हुए शनिवार से रिटेनिंग वाल के किनारे सर्विस रोड के लिए खुदाई शुरू कर दी है।