फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बच्चों ने संभाली स्कूल की कमान

बच्चों ने संभाली स्कूल की कमान

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्र दिवस मनाया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने अध्यापन कार्य से लेकर पूरे कालेज की व्यवस्थाएं संभालने का जिम्मा लिया। प्रधानाचार्य पवन कुमार द्विवेदी का कहना है कि इस प्रयोग से छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। सुबह वंदना बेला से लेकर भोजन, अध्यापन एवं अवकाश बेला तक सभी जिम्मेदारियां छात्र छात्राओं ने संभालीं। छात्र छात्राओं में से ही कक्षा 12वीं के अमित कुमार ने प्रधानाचार्य पद, 11वीं के गौरव शर्मा ने अनुशासन प्रमुख, 11वीं के दिव्यांशु शुक्ला ने सर्वव्यवस्था प्रमुख, 7वीं के आदेश कुमार ने वंदना प्रमुख, 10वीं के निखिल चतुर्वेदी ने बेला समायोजन प्रमुख, 12वीं के उत्तम पोरवाल ने व्यवस्था सहयोगी, 12 वीं के अंतरिक्ष पांडेय ने भोजन प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। कक्षाचार्य के तौर पर ऋषभ, ध्यानू पांडेय, शिवप्रकाश, मधुर सविता, ऋषभ त्रिपाठी, अभय प्रताप, कौैशल किशोर, ऋतिक, शिल्पी देवी, अमरीश द्विवेदी, आशीष शर्मा, अनुराग अभय सिंह, आलोक, वर्षा पोरवाल, उत्तम पोरवाल, शैली यादव ने कक्षाओं में पूरे दिन अध्यापन कार्य किया। व्यवस्थाएं संभालने एवं पढ़ाने वाले छात्र छात्राओं ने अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं की गलतियों पर आवश्यक दंड भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed