{"_id":"32-106849","slug":"Auraiya-106849-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 136 शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 136 शिकायतें
Auraiya
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तहसील दिवस में डीएम एस. राजलिंगम ने फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण जल्द करें। तहसील दिवस में 136 शिकायताें में
सिर्फ तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में गोपी चंद्र वाजपेयी पुत्र मुन्नी लाल ने भूमि बेदखली व जुर्माना वसूलने तथा सुषमा दुबे पुत्री स्व. राम लखन सिंह निवासी कुदरकोट में वसीयत को खतौनी पर अंकित करने की मांग की है। चंद्रभान सिंह पुत्र घनश्याम निवासी सहार दिबियापुर में भूमि संख्या 288 खेत में बोरिंग कराने के लिए, ब्रजलोक कुमार पुत्र विद्याराम निवासी अरयारी ने चकरोड पर बोरिंग किये जाने की शिकायत की।
तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायत के बाद डीएम ने विभागों के अधिकारियों को वरीयता क्रम में शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है। तहसील दिवस में पुलिस कप्तान संजय कक्कड़, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, कोतवाली इंचार्ज प्रवेश राणा एवं सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।