{"_id":"32-105801","slug":"Auraiya-105801-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कर चार जुआरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामार कर चार जुआरी पकड़े
Auraiya
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दीपावली त्यौहार के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर जुएं के फड़ सजने लगे हैं। पुलिस ने बड़ी माता मंदिर के पास एक स्थान पर चल रहे जुएं के फड़ पर छापा मारा। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए बरामद हुए है।
कोतवाली प्रभारी ब्रज मोहन वर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि पढ़ीन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर के पास एक स्थान पर जुआ चल रहा है। चीता मोबाइल पुलिस के जवानों के साथ पुलिस वहां छापा मारा तो पुलिस को आया देख वहां मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़कर संजय सिंह सेंगर पुत्र बदन सिंह सेंगर निवासी सत्तेश्वर, सौरभ वर्मा पुत्र सतीश वर्मा, विरजू कोरी पुत्र श्रीराम निवासी पढ़ीन दरवाजा समेत चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए बरामद किया गया है।