{"_id":"65d101e81b0ed93dad0c2f04","slug":"931-candidates-left-the-exam-in-both-the-shifts-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108767-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोनों पालियों में 931 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोनों पालियों में 931 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पुलिस भर्ती के लिए शनिवार को जिले में प्रस्तावित 27 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 931 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कुल पंजीकृत 27937 के सापेक्ष 27006 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 2.97 प्रतिशत तो शाम की पाली में 3.69 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शहर से लेकर अजीतमल, बिधूना व फफूंद में बनाए गए केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरे दिन निरीक्षण व चौकसी में लगा रहा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर जरूरी इंतजाम पुख्ता किए गए। वहीं अराजकतत्वों को लेकर खुफिया विभाग भी सजग रहा।
केंद्रों के आसपास भीड़ न जुटे इसे लेकर प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में पंजीकृत कुल 13968 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13552 ने परीक्षा दी। 416 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई। इस पाली के लिए पंजीकृत 13969 के सापेक्ष 13454 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 515 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान जहां स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट अलर्ट मोड पर रहे। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक चारू निगम से लेकर थाना कोतवाली का स्टाफ चौकस दिखा। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस भर्ती को लेकर शनिवार को पहले दिन नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से निर्विघ्न परीक्षा संपन्न कराई गई है। किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई है।’- दिगंबर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक