{"_id":"5a3ff1c94f1c1b686a8bbaf4","slug":"91514140105-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों पर सरकार जल्द ले सकती है फैसला: स्वतंत्रदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों पर सरकार जल्द ले सकती है फैसला: स्वतंत्रदेव सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बिजली की बड़ी दरों को लेकर किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं। सरकार किसानों के लिए चिंतित है। जल्द ही बिजली की बढ़ी दरों पर वापसी का फैसला लिया जा सकता है। सरकार इस पहलू पर गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री इस फैसले को लेकर घोषणा कर सकते है। वही महिलाओं के लिए जल्द ही रोडवेेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। यह बात मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आदर्श संस्कृ त महाविद्यालय के संस्थापक पंडित बालमुकुंद शास्त्री की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा बिजली की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है जिसे जनता खुद ही महसूस कर रही है। बिजली व्यवस्था को दुरस्त बनाए रखने के लिए सरकार को कुछ कठोर कदम भी उठाने पड़ते है।
इसी लिए बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार किसानों के लिए कुछ सहूलियत देने पर विचार कर रही है। वहीं रोडवेज बस स्टैंडों की खस्ता हाल स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही रोडवेज बसों को हाईटेक किया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रियों की सहूलियत के लिए पीने के पानी व शौचालय के साथ साथ अन्य टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जाएगा। महिलाओं का बसों में सफर आसान व सुरक्षित करने के लिए स्पेशन बसें चलाई जाएंगी। यूपीकोका कानून के विषय में बताते हुए कहा कि इस कानून से आम लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
यह कानून अपराधियों के लिए बनाया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, यज्ञदत्त त्रिपाठी, अवध बब्बा, लाल सिंह चौहान, नागेन्द्र गुप्ता, अरविंद सिंह, रामेश्वर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जग प्रसाद चतुर्वेदी, सत्यपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीवीसी के प्रचार्य राजेश पांडे ने किया।
महिलाओं के लिए जल्द चलेंगी स्पेशल बसें
किसानों को नहीं होने दिया जाएगा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो