{"_id":"5a17107f4f1c1b97678bd6e7","slug":"91511460991-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के प्रचार करने पर 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के प्रचार करने पर 1
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। प्रशासन ने बिना अनुमति प्रचार करने पर 44 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 16 व सभासद पद के 26, वहीं अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष पद दो प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि अटसू व बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत में 18 अध्यक्ष पद के तथा 26 सभासद पद के प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। ये प्रत्याशी रात के समय, अनुमति से अधिक तथा बिना अनुमति सरकारी भवनों, दुकानों, मकानों तथा विद्युत पोलों आदि पर स्टीकर, पोस्टर लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे।
कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरिता कर्ण (आप पार्टी), इंदू गुप्ता, सुनीता दुुबे, खुशबू तिवारी (कांग्रेस), प्रियंका देवी, रहीशा बेगम, माया देवी, कृष्णा देवी, संध्या सिंह, शशि मिश्रा, रेखा, सरला देवी, रानी देवी (भाजपा), दीपिका दुबे, मंजू देवी, अनीता गुप्ता (सपा) तथा सभासद पद के ज्योति सोनी, सीमा देवी, रेनू, रेखा गुप्ता, जंडैल सिंह, शहनाज तथा अटसू नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में रूपा देवी (सपा), बौद्व प्रिय गौतम,(बसपा) पर आचारसंहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।