फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सामान्य सीट होने से दिबियापुर सीट पर होगा घमासान

सामान्य सीट होने से दिबियापुर सीट पर होगा घमासान

Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सामान्य सीट होने से दिबियापुर सीट पर होगा घमासान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। उम्मीद के विपरीत इस बार दिबियापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट सामान्य घोषित हो जाने से कई दावेदारों का गणित गड़बड़ा गया है। कई दिनों से प्रचार में जुटे दावेदारों का मानना था कि इस बार दिबियापुर नगर पंचायत की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होगी।

पिछले नगर निकाय चुनाव में दिबियापुर नगर पंचायत की सीट सामान्य महिला थी। इसपर व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता की पत्नी शीला गुप्ता चुनाव जीतीं थीं। इससे पहले सामान्य महिला सीट एवं उसके पहले सामान्य सीट रही थी। जबकि इसके पहले दिबियापुर नगर पंचायत का चुनाव अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर हुआ था। चक्रानुक्रम में माना जा रहा था कि इस बार दिबियापुर नगर पंचायत की सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती है। इसी के चलते पिछड़े वर्ग से जुड़े कई दावेदारों ने अपना प्रचार तेज कर रखा था। गुरुवार को जारी आरक्षण सूची में दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहने के कारण चुनाव प्रचार में तेजी के साथ जुटे दावेदारों के गणित गड़बड़ा गए हैं।
विज्ञापन


जातिगत बनेंगे समीकरण
दिबियापुर। पिछले नगर पंचायत चुनाव में नगर का बिजली का मुद्दा गर्माया था। इसी के चलते बिजली मुद्दे के अगुवाकार रहे सुखलाल गुप्ता की पत्नी शीला गुप्ता विजयी रहीं थीं। इस बार का नगर पंचायत चुनाव मुद्दा विहीन नजर आ रहा है। लोगों का मानना है कि इस बार का चुनाव जातिगत, पार्टीगत एवं विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारों का प्रचार प्रसार जोरों पर
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर से सामान्य सीट होने के बाद कई सूरमा चुनावी गोटें बिछाने में लग गए हैं। पिछले कई महीनों से चुनावी तैयारियों में जुटे दिबियापुर नगर पंचायत की निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता के पति सुखलाल गुप्ता, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा नेता अरविंद पोरवाल, सपा नेत्री गीता गुप्ता, मनीष पोरवाल, डा. अभिनंदन त्रिपाठी, ब्रह्मानंद गुप्ता, सपा नेता विपिन गुप्ता, सतेंद्र वर्मा, डा. अनिल गौर, अन्नू पाल, अर्जित पोरवाल आदि ने पोस्टर वार एवं सोशल मीडिया वार चला रखा है। बदली चुनावी बयार में राघव मिश्रा, दिवाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, गजेंद्र सिंह कुशवाह भी अपने समर्थकों से विचार विमर्श करके चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। पिछले दिनों दिबियापुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके एक वरिष्ठ नेता के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed