फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   91 percent students passed in high school and 84.53 percent passed in intermediate.

Auraiya News: हाईस्कूल में 91 तो इंटरमीडिएट में 84.53 फीसदी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राएं

Sun, 21 Apr 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
91 percent students passed in high school and 84.53 percent passed in intermediate.
औरैया। बोर्ड परीक्षा परिणाम के जारी हुए आंकड़े जिले के लिए काफी चौकाने वाले रहे हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जहां 91 फीसदी रहा तो इंटरमीडिएट का 84.53 फीसदी। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिला हाईस्कूल में प्रतिशत पास हुए छात्र-छात्राओं के क्रम में जहां 26 पायदान पर रहा, वहीं इंटरमीडिएट की रैंकिंग में 35 पर रहा।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 22705 छात्र-छात्राओं के मुकाबले 20919 ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 19037 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। पंजीकरण के सापेक्ष कुल 91 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 19765 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। जिसके सापेक्ष 18556 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 15686 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में जहां पास होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 91 फीसदी रहा, वहीं इंटरमीडिएट में यह 84.53 फीसदी तक में सिमट गया। जारी हुए परीक्षा परिणाम में इस बार जिला स्तर की रैंकिंग भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार को आए परीक्षा परिणाम में करुणा हायर सेकेंडरी स्कूल रठगांव बिधूना की छात्रा काजल ने 96.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया। तो वहीं सेंट सांईनाथ कालेज दिबियापुर के आर्यन यादव 96.33, बाल विकास संस्थान इंटर कालेज बाबरपुर की अनामिका ने 96.33 तथा एसवीएम इं. कालेज दियिबापुर के अभिषेक कुमार 96.17 अंक प्राप्त कर जिले में अपना परचम फहराया। इसके अलावा एसवीएम इं.कालेज दिबियापुर की छात्रा दिशा चतुर्वेदी 96.17, करुणा हायर सेकेंडरी स्कूल रठगांव की राखी ने 96 प्रतिशत इसी इसी विद्यालय की सेजल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा नीतू ने 95.67 प्रतिशत, करुणा हायर सेकेंडरी स्कूल रठगांव बिधूना की शिखा ने 95.67 प्रतिशत, शारदा इंटर कालेज बिधूना के माे.साजिद ने 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंटरमीडिएट में जिले के साथ-साथ प्रदेश की मेरिट सूची में छात्र-छात्राओं ने नाम दर्ज कराकर जिले को गौरवान्वित किया। इनमें चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज औरैया की शिवांगी ने 96.40, सेंट साईंनाथ कॉलेज दिबियापुर के ब्रजराज सिंह भदौरिया ने 96.40 व श्री पं.ग्यादीन इं.कॉलेज उमरैन के छात्र अंशुल ने जहां 96.40 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट में आठवें पायदान पर अपना परचम फहराया। तो सीवीएस मेमोरियल इं.कॉलेज देईपुर एरवाकटरा के अंकुर यादव ने 96.20 व श्री राजपाल सिंह पब्लिक इंटर कालेज गोवर्धन नगर कुदरकोट के छात्र आदित्य ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में नौवें स्थान पर अपना इकबाल बुलंद किया। इसी तरह से चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा अंशिका गौतम ने 96 प्रतिशत, सेंट सांईनाथ कालेज दिबियापुर की श्रेया ने 96 प्रतिशत, शारदा इंटर कालेज बिधूना के छात्र आयुष सोनी ने 96 प्रतिशत व सीएमएस इंटर कालेज बिठौली बिधूना की छात्रा वैश्नवी तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवें नंबर पर अपना दबदबा बुलंद किया। जिले के बच्चों का प्रदेश की मेरिट सूची में अच्छा प्रदर्शन देख जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed