फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   89 crore project not implemented, Yamuna getting contaminated

89 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नहीं हुआ अमल, यमुना हो रही दूषित

Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
89 crore project not implemented, Yamuna getting contaminated
यमुना नदी के पानी में गिरता सीवरेज नाले से काला होता पानी का रंग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन यमुना नदी में गिर रहे हजारों क्यूसेक सीवरेज पानी से दिनों दिन मैली हो रही यमुना को बचाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे धीरे-धीरे यमुना का जल दूषित होता जा रहा है। यदि जल्द ही शासन व प्रशासन न चेता तो वह दिन दूर नहीं कि यमुना के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाला मल युक्त पानी यमुना नदी में गिरने से उसके अस्तित्व पर संकट खड़ा होता जा रहा है। जिससे विभिन्न पर्वों पर यमुना नदी में स्नान करने व उसके जल का आचमन करना भी लोगों के लिए किसी मुसीबत मोल लेने से कम नहीं होगा। शहर से यमुना नदी की तरफ जाने वाले सीवर नाले पर नजर डाले तो गंदगी और मल सीधा यमुना नदी के पानी में पहुंचकर उसको दूषित बना रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को अप्रैल 2021 में 89 करोड़ रुपये का सीवरेज ट्रीटमेंट का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं हो सका है। अहम बात यह है कि शासन की ओर से यमुना नदी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल किए जाने के बाद भी आज तक यमुना के अस्तित्व को बचाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिससे आने वाला समय यमुना नदी के जल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
शासन को एक साल पहले सीवरेज ट्रीटमेंट का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जब तक प्रस्ताव पर अनुमति नहीं मिलेगी, यमुना नदी में गिर रहे सीवरेज नाले को बंद कर पाना मुश्किल है। क्योंकि शहर के प्रदूषित पानी के निकलने की कहीं भी व्यवस्था नहीं है। -बलवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।

 शहर से यमुना की तरफ बीहड़ से होकर जाता नाले का पानी । संवाद

शहर से यमुना की तरफ बीहड़ से होकर जाता नाले का पानी । संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed