फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   8.7 km long Sahar Bidhuna road will be widened by Rs 14.5 crore

Auraiya News: 14.5 करोड़ से चौड़ा होगा 8.7 किलोमीटर लंबा सहार बिधूना मार्ग

Thu, 14 Mar 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
8.7 km long Sahar Bidhuna road will be widened by Rs 14.5 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सहार से बिधूना तक लगभग साढ़े आठ किलोमीटर लंबी डेढ़ लेन सड़क 14.5 करोड़ की लागत से टू लेन चौड़ी होगी। इसके लिए शासनादेश जारी होने के साथ से 362.60 लाख रुपये (3.62 करोड़) की धनराशि भी अवमुक्त हो गई है।
प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय को तहसील मुख्यालय से टू लेन सड़क से जोड़ने की योजना पर शासन स्तर पर काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने सहार ब्लाॅक से बिधूना तहसील को जोड़ने वाली सहार बिधूना डेढ़ लेन सड़क को टू लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 12 मार्च को जारी हुए शासनादेश में 8.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 14.50 करोड़ रुपये से चौड़ा किए जाने जाने का जिक्र है। इसके लिए शासन से 362.60 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। अभी अन्य जिला मार्ग के रूप में बना सहार बिधूना मार्ग डेढ़ लेन (5.5 मीटर) चौड़ा है। टू लेन होने के बाद यह सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। सहार बिधूना मार्ग के बीच में पड़ने वाले कई गांवों का ब्लाॅक सहार और तहसील बिधूना तक यातायात काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

ब्लाॅक सहार से तहसील बिधूना तक 8.7 किलोमीटर लंबी सड़क को टू लेन करने के लिए शासनादेश जारी हो गया है। 14.5 करोड़ से बनने वाली सड़क के लिए लगभग 3.62 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। शासनादेश जारी होने की उम्मीद में 11 मार्च को ही टेंडर आनलाइन कर दिया गया था। शुक्रवार को टेक्निकल बिड और इसके 72 घंटे बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी।
-विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed